शाहाबाद। ओपन जिला तैराकी प्रतियोगिता में आइंस्टीन इंटरनेशनल स्कूल शाहाबाद के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक हासिल किए। ये प्रतियोगिता मिलेनियम स्कूल में आयोजित की गई थी।प्रतियोगिता में मनन ने चार स्वर्ण पदक जीते। वहीं समायरा और वान्या ने भी चार-चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके अलावा सानिध्य सिंघल ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। गुरकीरत ने दो रजत और एक कांस्य, कनिष्का ने दो स्वर्ण व एक कांस्य, सतनाम ने दो स्वर्ण व एक रजत, अर्णव ने एक स्वर्ण व दो कांस्य और कुंवर वीर ने दो स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। अगमजोत और कनव की भी सक्रिय भागीदारी रही। चेयरपर्सन देवेंद्र सिंगला ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी । डायरेक्टर दीपाली सिंघल ने वाइस प्रिंसिपल संध्या वर्मा ने विद्यार्थियों के अनुशासन और समर्पण की सराहना की।