फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सेक्टर 17 और गधौली में चला प्लास्टिक मुक्त अभियान

Thu, 25 Dec 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में शहर को बेहतर रैंक दिलाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा लगातार जागरूकता गतिविधियां चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को वार्ड नंबर 7 के सेक्टर 17 और वार्ड नंबर 11 के गधौली गांव स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान पार्षद प्रतिनिधि राहुल और सफाई दरोगा मोहन लाल ने विद्यार्थियों व नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

यह अभियान नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर चलाया गया, जिसका उद्देश्य आमजन और छात्रों को प्रतिबंधित पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा। सेक्टर 17 में नगर निगम की टीम ने सफाई निरीक्षक अमित कांबोज के नेतृत्व में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग से पर्यावरण व मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी।
इस दौरान नागरिकों को कपड़े और जूट के थैले भी वितरित किए गए, ताकि वे दैनिक जीवन में प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाएं। सफाई निरीक्षक अमित कांबोज ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक नालियों में फंसकर जलभराव की समस्या पैदा करता है, जिससे बरसात के मौसम में शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है। वहीं खुले में पड़ा प्लास्टिक कचरा पशु-पक्षियों के लिए जानलेवा साबित होता है।
विज्ञापन

उधर गधौली गांव स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आईईसी एक्सपर्ट दुर्गेश ने विद्यार्थियों को बताया कि प्लास्टिक से निकलने वाले सूक्ष्म कण भोजन और पानी के जरिए मानव शरीर में पहुंचकर गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं। उन्होंने बच्चों से स्वयं प्लास्टिक का उपयोग न करने और परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें