फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कैफे की रसोई में मिला पिस्तौल, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लाडवा। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बस अड्डा के समीप एक कैफे पर दबिश की, जिस दौरान रसाेई में एक पिस्तौल बरामद हुई। एसआई संजीव कुमार ने दी शिकायत में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बस अड्डे के पीछे पीर के पास एक शोरूम है, जहां पहले तल पर नर्सिंग होम है जबकि बेसमेंट में कैफे चलाया हुआ है। यहां कई युवक बैठे रहते हैं तो संदिग्ध हथियार भी मिल सकता है। पुलिस टीम ने तत्काल ही दबिश दी और छानबीन की तो कैफे हाउस की रसोई में लकड़ी की मेज के नीचे एक पिस्तौल मिली जबकि उस समय यहां कोई मौजूद नहीं था। पुलिस ने यह कार्रवाई शोरूम मालिक की मौजूदगी में की जबकि कैफे किराए पर चलाया जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







स्कूली बच्चों में फेयरवेल पार्टी के दौरान मारपीट

शाहाबाद। एक निजी स्कूल में फेयरवेल पार्टी के दौरान बच्चों में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में 12वीं कक्षा के एक बच्चे ने आरोप लगाते हुए बताया कि फेयरवैल पार्टी में जैसे ही वह पहुंचा तो वहां एक बच्चे को मिस्टर पर्सनल्टी चुना गया। मिस्टर पर्सनल्टी बने बच्चे ने उसके साथ वहीं पर झगड़ा शुरू कर दिया, जिसकी शिकायत शिक्षक को भी की। उस समय मामला शांत हो गया तो पार्टी खत्म होने पर जैसे ही वह जाने लगा तो आरोपी बच्चा अपने साथियों को साथ लेकर आया और उसके साथ फिर मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों से उसे बेहद मुश्किल से छुड़ाया गया लेकिन वे उसे धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन






गबन के आरोप में पूर्व प्रबंधक पर मामला दर्ज

शाहाबाद। सहकारी विपणन कम प्रसाधन समिति के पूर्व प्रबंधक के खिलाफ गबन के आरोप में पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है। प्रबंधक रमेश कुमार की ओर से दी गई शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत में बताया गया कि सूर्यपाल सिंह समिति के पूर्व प्रबंधक रहे हैं, जिन्होंने अलग-अलग समय पर लाखों रुपये का गबन किया। इस संबंध में फर्म एंड सोसायटीज रजिस्ट्रार द्वारा मामला सामने आने पर जांच की गई, जिसमें पता चला कि आरोपी ने लाखों रुपये का गबन किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें