फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिहोवा के युवक की अमेरिका में कार दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शोरगिर मोहल्ला वासी एक 23 वर्षीय युवक की न्यूयॉर्क में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक न्यूयॉर्क के साउथ ओ पार्क में किराए के मकान में रहता था और पिज्जा डिलीवरी करने का काम करता था। सूरज को साढ़े तीन साल पहले उसके पिता बल्ली ने कर्ज लेकर अमेरिका भेजा था। बुधवार देर रात उसकी कार अनियंत्रित होकर दूसरी कार से टकरा गई। इस हादसे में युवक सूरज की मौत हो गई और उसके दो साथी जख्मी हो गए। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार काफी दुखी है। उन्होंने सूरज के शव को भारत जल्दी भेजने के लिए अमेरिकी सरकार से बातचीत करने की भारत सरकार से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पिहोवा निवासी पवन ने बताया कि मेन बाजार में उनकी फल व जूस की दुकान है। साढ़े तीन साल पहले उसके पिता ने उसके छोटे भाई सूरज को कर्ज लेकर अमेरिका भेजा था। सूरज न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी करने का काम करता था। बुधवार सुबह उसे सूचना मिली कि उसके भाई सूरज का रात करीब एक बजे एक्सीडेंट हो गया है और उसकी हालात काफी गंभीर है। सूचना मिलने के बाद उसने सूरज को संपर्क किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। शाम को उसे जानकारी मिली कि उसके भाई की मौत हो गई है। तब उसने न्यूयॉर्क में अपने एक परिचित से घटना की जानकारी प्राप्त की। उसे पता चला कि सूरज अपने दो दोस्तों के साथ रात एक बजे कार में सवार होकर कहीं घूमने के लिए जा रहा था। वह आगे की सीट पर बैठा हुआ था। अचानक उनकी कार बेकाबू होकर दूसरी कार से टकरा गई। इस हादसे में उसके भाई सूरज की मौके पर ही मौत हो गई और उसका एक दोस्त घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं दूसरा दोस्त मौके से फरार हो गया। उनको दुर्घटना की एक सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त हुई है। फिलहाल उन्हें सूरज के शव का इंतजार है।
केंद्र सरकार से लगाई शव जल्द मंगाने की गुहार
पवन ने बताया कि न्यूयॉर्क में सूरज के साथी चंदा इकट्ठा कर रहे है। उस चंदे से सूरज का शव भारत भेजा जाएगा। करीब 10 दिन में शव भारत आएगा। उन्होंने भारत सरकार से गुहार लगाई है कि सूरज के शव को भारत जल्दी भेजने के लिए अमेरिकी सरकार से बातचीत करें। वहीं सूरज के पिता बल्ली ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले उनकी सूरज से बात हुई थी। उस समय सूरज काम से लौटा था तथा खाना खा रहा था। तभी उसने बताया कि उसके दोस्त उसे बुला रहे है और वह वापिस आकर बात करेगा, लेकिन सुबह उनको उसके एक्सीडेंट की खबर मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें