फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिकअप चालक नशे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने पिकअप चालक को 10 किलो डोडा चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जोनी निवासी धन्नोखेड़ी जिला करनाल बाबैन ढाबों पर आने वाले ट्रक चालकों को नशीला पदार्थ सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी को पिकअप को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम शाहाबाद-बाबैन रोड पर डीग गांव के पास गश्त कर रही थी, तभी टीम को सूचना मिली कि जोनी शाहाबाद-बाबैन रोड पर ढाबों पर आने वाले ट्रक चालकों को नशीला पदार्थ बेचता है। आज भी वह अपनी पिकअप में लाडवा से बाबैन होते हुए शाहाबाद आएगा। सूचना पर पुलिस टीम ने शाहाबाद-बाबैन रोड पर खरींडवा गांव के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को एक पिकअप आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने चालक को इशारा कर गाड़ी को रुकवा कर चालक से पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर पिकअप से 10 किलो डोडा पोस्त/ चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें