कुरुक्षेत्र। अधीक्षण अभियंता यूएचबीवीएन सर्किल की अध्यक्षता में यूएचबीवीएन भवन के सभागार विद्युत सदन सेक्टर-आठ में 13 जून को सुबह 11 से सायं चार बजे तक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में उपभोक्ताओं की बिजली संबंधित शिकायतों का निवारण किया जाएगा। इस बैठक में सभी उपभोक्ता अपनी समस्याएं इस फोरम के समक्ष रख सकते हैं, जिन उपभोक्ताओं के दो वर्ष से पहले के बिजली चोरी से संबंधित केस कोर्ट में लंबित है।