फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रथयात्रा के दर्शन करते समय दो की जेब कटी, 58 हजार पर हाथ साफ

Sun, 19 Mar 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान श्रद्धालु जहां भक्तिरस में चूर दिखे, वहीं जेबकतरों ने भी अपना हाथ साफ किया। जेबकतरों ने दो लोगों की जेबों से करीब 48 हजार 500 रुपये निकाल लिए। यह राशि शहर के दुकानदार और सरकारी स्कूल के प्राध्यापक की जेबों से निकाली गई। इन दोनों लोगों की ओर से सुभाष मंडी पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


बता दें कि यह दोनों घटनाएं सेक्टर-17 में आर्य समाज मार्केट के पास हुई थी। पता यह भी चला है कि इस मामले में एक व्यक्ति को शनिवार ही दबोचा गया था। पुलिस इन दोनों मामलों की जांच कर रही है। महादेव मोहल्ला वासी राजकीय स्कूल के प्राध्यापक देवेंद्र कुमार ने बताया वह शनिवार देर शाम को सेक्टर-17 में आर्य समाज मार्केट के सामने भगवान जगन्नाथ यात्रा के दर्शन करने के लिए खड़ा था।

कुछ देर बाद जेब में हाथ डाला तो उसकी जेब से 12 हजार रुपये गायब थे। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी, इसी बीच उन्हें जानकारी मिली की भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में प्रसाद वितरण के लिए लगाई गई एक स्टाल पर सेवा कर रहे थानेसर शहर के एक दुकानदार गौरव कुमार की भी जेब कटी है और जेब तराश उसकी जेब से 46 हजार 500 रुपये निकाल कर ले गए। हालांकि इसी के थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति को पकड़ा गया था। दुकानदार ने बताया कि उसने इस मामले की शिकायत सुभाष मंडी पुलिस को की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें