फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भौतिक विज्ञान ने बिगाड़ा खेल, ग्राफ आधारित सवालों में उलझे अभ्यर्थी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। परीक्षा के बाद केयू स्थित केंद्र से बाहर आते हुए अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले के पांच केंद्रों पर रविवार को आयोजित नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा में 1980 में से 1768 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 212 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा देकर बाहर निकले कई अभ्यर्थी मायूस दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि इस बार के पेपर में भौतिकी के प्रश्नों को लेकर काफी निराश दिखाई दिए। अभ्यर्थियों का कहना था कि इस बार भौतिकी ने पूरा खेल बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन


परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने बताया कि भौतिकी का खंड अपेक्षा से अधिक कठिन रहा। थर्मोडायनामिक्स, इलेक्ट्रोमैग्नेटिज्म, इंडक्टर्स और कैपेसिटर से जुड़े प्रश्नों ने काफी समय लिया। ग्राफ आधारित सवाल और कथन-कारण वाले प्रश्नों ने भी अभ्यर्थियों को उलझाए रखा। इसके अलावा पेपर काफी लंबा था, जिसे लिखने में बहुत समय लगा। रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान को भी पूरी तरह आसान नहीं माना गया। उनके अनुसार इन दोनों विषयों में भी कुछ प्रश्नों ने काफी परेशान किया जबकि सबसे अधिक चुनौती भौतिकी ने ही पेश की।

इस दौरान कई अभ्यर्थियों ने कहा कि तीन मई को जो पेपर था वह इस पेपर के मुकाबले काफी आसान था। वह पेपर पढ़े हुए के मुताबिक ही आया था। उस पेपर में दिए गए प्रश्न अपेक्षाकृत आसान थे, जबकि इस बार की परीक्षा का स्तर काफी मुश्किल रहा। वहीं इस दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं का खामियाजा ईमानदारी से तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन




भाैतिक विज्ञान ने पूरा समय ले लिया : जपमन
पेपर देकर केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थी जपमन ने बताया कि इस बार उम्मीद के मुताबिक मुश्किल पेपर रहा। भौतिक विज्ञान ने तो हमारा पूरा समय ही ले लिया। जिससे बाकी के प्रश्नों को हल करने के लिए समय ही नहीं बचा



इस बार तो काफी टेंशन हैं : अरमान
अभ्यर्थी अरमान ने बताया कि यह उसका पहला अटेंप्ट है। पहला पेपर जो लीक हुआ था उसने रसायन विज्ञान काफी आसान थी। जबकि भौतिकी भी काफी समझने लायक थी। लेकिन इस बार का पेपर काफी मुश्किल है। हमें तो इस बार काफी टेंशन हो रही हैं।



भगवान भरोसे है सब, तैयारी पूरी थी : रमनदीप
नीट का पेपर देने मॉडल संस्कृत स्कूल में पहुंची अभ्यर्थी रमन ने बताया कि सब भगवान के भरोसे है। उनको उम्मीद नहीं थी के पेपर इतना लंबा और मुश्किल आएगा। हालांकि उनकी तैयारी उसके अनुरूप थी।



पिछले पेपर में थे 53 गैर हाजिर, इस बार 212 रहे
परीक्षा नोडल अधिकारी बस्ती राम ने बताया कि इस बार जिले में 1980 में से 1768 अभ्यर्थियों ने नीट की परीक्षा दी है, जिसमें 212 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। वहीं 3 मई को हुए नीट पेपर में मात्र 53 अभ्यर्थी गैर हाजिर थे। उस समय 2051 अभ्यर्थियों में से 1998 ने परीक्षा दी थी।

कुरुक्षेत्र। परीक्षा के बाद केयू स्थित केंद्र से बाहर आते हुए अभ्यर्थी। संवाद

कुरुक्षेत्र। परीक्षा के बाद केयू स्थित केंद्र से बाहर आते हुए अभ्यर्थी। संवाद

कुरुक्षेत्र। परीक्षा के बाद केयू स्थित केंद्र से बाहर आते हुए अभ्यर्थी। संवाद

कुरुक्षेत्र। परीक्षा के बाद केयू स्थित केंद्र से बाहर आते हुए अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें