फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंवारा बताकर विवाहिता के साथ बनाए शारीरिक संबंध

Fri, 10 Feb 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भैंस खरीदने का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति ने एक विवाहिता को गुमराह कर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद महिला ने बच्ची को जन्म दिया। आरोपी ने महिला के लाखों रुपये भी हड़प लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एक ग्रामीण महिला ने महिला थाने में दी शिकायत दी कि गांव समसीपुर निवासी कुलदीप भैंसों का कारोबार करता है। वह अपने पति के साथ अपने गांव में रहने लगी और भैंसों की डायरी का काम करने लगी। इसी सिलसिले में कुलदीप का उनके पास आना-जाना हुआ और उनसे भी भैंसें ली। इसी बीच उसकी अपने पति से अनबन हुई तो वह कुलदीप के झांसे में आ गई।

उसने खुद को कुंवारा बताते हुए उसके साथ शादी करने की बात कही और उसे किराये के मकान में रखने लगा। इसी बीच उसके साथ संबंध बना लिए। कुछ दिनों पहले ही उसने एक बच्ची को भी जन्म दिया। इसे कुलदीप गर्भपात करवाना चाहता था, लेकिन उसने उसकी बात न मानकर बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


उसने उनसे चार लाख रुपये भी हड़प लिए और जब उसने इस बारे में आपत्ति की तो उसे जान से मारने की धमकी  देने लगा। उसे बाद में पता चला कि वह कुंवारा भी नहीं था और उसके बच्चे भी हैं। मामले की जांच कर रही पुलिस अधिकारी सीमा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी केे खिलाफ इस आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें