फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नप थानेसर की 32 वार्डों की फोटोयुक्त मतदाता सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद नप थानेसर की वार्ड एक से 32 की फोटोयुक्त मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन कर दिया गया है। इस सूची को जिला प्रशासन की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। इसके साथ वार्ड-22 और 29 से आपत्तियां भी चुकी हैं, जिस पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

नप थानेसर के अध्यक्ष का पद एससी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। गत दिवस चंडीगढ़ में हुए ड्रॉ से इसका फैसला हो गया था। अभी जिला प्रशासन थानेसर के 32 वार्डों को आरक्षित करेगा। संभावना है कि अगले सप्ताह तक यह कार्य किया जाएगा। थानेसर नप का चुनाव 39 महीने से अटका हुआ था। अगले साल जनवरी-फरवरी में चुनाव होने की संभावना है।
नप के रिवाईजिंग अथॉरिटी एवं एसडीएम कपिल शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियां प्राप्त करने के लिए नप कार्यालय के कमरा दो में जिला प्रशासन की तरफ से 11 अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। इस सूची से संबंधित दावे व आपत्तियां 31 दिसंबर तक सुबह 11 बजे से सायं तीन बजे तक प्राप्त की जाएंगी।
विज्ञापन

कहा कि उपायुक्त नेहा सिंह के आदेशानुसार वार्ड अनुसार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके लिए वार्ड-एक से तीन तक नायब तहसीलदार परमजीत सिंह, वार्ड-चार से छह तक जिला मत्स्य अधिकारी सुरेंद्र ठकराल, वार्ड-सात से नौ तक एसडीओ पंचायती राज नवराज सिंह, वार्ड-10 से 12 तक जनस्वास्थ्य विभाग डिवीजन-एक के एसडीओ गुरजिंद्र सिंह, वार्ड-13 से 15 के लिए जनस्वास्थ्य विभाग डिवीजन-चार के एसडीओ रमेश कुमार की ड्यूटी लगाई गई है।
बताया कि वार्ड-16 से 18 के लिए सिंचाई विभाग के एसडीओ सुरेंद्र संधू और वार्ड-19 से 21 के लिए कृषि विभाग के एसडीओ जितेंद्र मेहता, वार्ड 22 से 24 के लिए पंचायती राज के एसडीओ गौरव नागपाल, वार्ड 25 से 27 के लिए लोक निर्माण विभाग पिपली के एसडीओ चरणजीत सिंह, वार्ड 28 से 30 के लिए काडा के एसडीओ गीतांश व वार्ड 31 से 32 के लिए सरस्वती धरोहर बोर्ड के एसडीओ विनोद तंवर की ड्यूटी लगाई गई है।

सूची को लेकर आई दो आपत्तियां
नप में मतदाता सूची को लेकर दो आपत्तियां आई हैं। वार्ड 22 के 1040 वोट को मतदाता सूची में वार्ड पांच में जोड़ने को लेकर आपत्ति दर्ज करवाई है। वार्ड-छह के पूर्व पार्षद संदीप कोहली ने बताया कि उनके पास वार्ड 22 से चुनाव की तैयारी कर रहे गगन कोहली का फोन आया था कि 1040 के आसपास वोट को वार्ड पांच में गलती से प्रकाशित होने का दावा किया है। उन्होंने संयुक्त रूप से आपत्ति दर्ज कराई है। इसके अलावा एक वार्ड 29 के व्यक्ति ने भी आपत्ति दर्ज करवाई है उसने लिखा है कि उसकी वोट 27 से 29 में शिफ्ट की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें