फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फीनिक्स ने विद्यार्थियों को बांटीं जर्सियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सामाजिक संस्था फीनिक्स क्लब ने बढ़ती सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए गांव किशनपुरा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में 120 जरूरतमंद बच्चों को जर्सियां वितरित कीं। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट निदेशक पूर्व प्रधान अश्विनी अरोड़ा और देवेन भाटिया रहे। विद्यालय में पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन समिति ने जहां फीनिक्स क्लब के सदस्यों का स्वागत किया वहीं फीनिक्स क्लब की ओर से किए जा रहे जनहित कार्यों की प्रशंसा की। क्लब के प्रधान धीरज गुलाटी ने विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को जीवन में बेहतर शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों से शिक्षा से संबंधित कई प्रश्न भी पूछे और बच्चों ने तत्परता से उन प्रश्नों के उत्तर भी दिए। इस मौके पर क्लब के पूर्व प्रधान अमित अरोड़ा, गुरसेवक सिंह, अरुण गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें