कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य जांच शिविर में महिला की जांच करता चिकित्सक। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। सामाजिक संस्था फीनिक्स क्लब ने मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल मोहाली के सहयोग में जिंदल सिटी स्थित गैलेरिया मॉल में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया, जिसमें 60 से अधिक लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर का शुभारंभ पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने किया। उन्होंने कहा कि क्लब वर्षभर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता आ रहा है। ऐसे शिविरों का आयोजन कर क्लब नेक कार्यों को बढ़ावा दे रहा है। शिविर में पहुंचे यूरोलॉजिस्ट डॉ. आकाश राणा, इंटरनल मेडिसिन डॉ. हर्षमन सिंह की देखरेख में लोगों की शुगर, बीपी, ईसीजी, यूरोलॉजी से संबंधित रोगों की जांच की गई।