फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सड़क पर उतरे पीजीआई रोहतक के कर्मचारी

Tue, 23 Dec 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ठेका प्रथा समाप्त करने और रोजगार गांरटी की मांग लिए आंदोलनरत पीजीआई रोहतक के अनुबंध कर्मचारियों ने सोमवार को फिर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने थीम पार्क से रोष मार्च निकाला और लघु सचिवालय के बाहर पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रशासन के बार-बार आश्वासन देने के बावजूद मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात नहीं करवाई गई।
विज्ञापन

इसलिए उन्होंने पहले से घोषित प्रदर्शन को अंजाम दिया। जैसे ही मार्च लघु सचिवालय पहुंचा पुलिस ने परिसर के प्रवेश द्वार बंद कर दिए। डीएसपी सुनील कुमार ने कर्मचारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारी पुतला फूंकने पर अड़े रहे।
विज्ञापन

आखिर में पुलिस ने प्रवेश नहीं दिया और कर्मचारियों ने उपभोक्ता फोरम के पास ही पुतला दहन किया। इसके बाद संगठन के प्रतिनिधि मंडल के तौर पर राजेंद्र किसान नेता अन्नदाता किसान यूनियन, किसान नेता भाकियू (चढूनी) के गुरजंट सिंह, प्रधान अभिषेक, महासचिव महेश और महिला प्रतिनिधि सीमा ने उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा से मुलाकात की। महासचिव महेश ने बताया कि डीसी ने तीन दिन के अंदर मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाने का आश्वासन दिया है। इस आश्वासन पर कर्मचारियों ने बुधवार को प्रस्तावित अर्धनग्न प्रदर्शन को दो दिन आगे खिसका दिया है। महेश ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में सुनवाई नहीं हुई तो शुक्रवार अर्धनग्न होकर इससे बड़ा प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी लंबे समय से ठेका प्रथा खत्म करने और कौशल रोजगार में शामिल कर रोजगार गारंटी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें