फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दीवाना कराह साहिब के पानी में डूबे डेरों तक ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे राज्य मंत्री संदीप सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिहोवा। राज्य मंत्री संदीप सिंह ने शुक्रवार को बाढ़ ग्रस्त गांवों का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों की टीम भी उनके साथ मौके पर मौजूद रही। राज्य मंत्री संदीप सिंह ने गांव दीवाना कराह साहिब, हेलवा, मांगना अधोया आदि के डेरों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। रास्ता कटा होने की वजह से ट्रैक्टर पर सवार होकर पीडि़तों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उनका सुरक्षा अमला पुलिसकर्मी भी ट्राली में सवार रहे।
कुपियां प्लाट के बाढ़ में फंसे लोगों ने मंत्री के समक्ष गुहार लगाई कि उनकी दवाइयां खत्म हो चुकी हैं। बीमार लोगों को परेशानी हो रही है। जिसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन करके गांव में तुरंत ट्रैक्टर ट्रॉली के जरिए दवाइयां और डॉक्टरों की टीम भेजने के निर्देश दिए। इसके अलावा गांव में पीने का पानी और खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए मंत्री के आदेश पर गांव के गुरुद्वारा साहिब में व्यवस्था की गई है। राज्य मंत्री ने कहा कि यह समय मिलजुल कर एकजुटता दिखाने का है। प्राकृतिक आपदा से एक साथ मिलकर निपटा जा सकता है। राज्यमंत्री ने गांव हेलवा मांगना के पुल पर पहुंचकर वहां का भी मुआयना किया। यहां से ड्रेन टूटने के कगार पर थी। उन्होंने ग्रामीणों को ट्रैक्टरों की मदद से पटरी की मरम्मत के लिए कहा और सिंचाई विभाग के जिला कैथल एवं कुरुक्षेत्र के अधिकारियों से वहां मशीनें भेजकर ग्रामीणों की मदद के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जहां से भी मदद की मांग आती है। प्रशासन उस पर गंभीरता दिखाते हुए तुरंत वहां पहुंचे छोटे बच्चों और महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर रेस्क्यू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ से कराह साहिब, दीवाना, मोहनपुर, कलसा की पूरी बेल्ट प्रभावित है। मारकंडा नदी के ओवरफ्लो ने इस क्षेत्र में तबाही मचाई हुई है। हजारों एकड़ फसलें पानी में डूब चुकी हैं। आबादी नावों के जरिए वहां से बाहर शिफ्ट की जा रही है। शाम को राज्य मंत्री संदीप सिंह ने मंडी में बैठे झुग्गी झोपड़ी वाले परिवारों तक भी राहत सामग्री के खेप पहुंचाई। इस दौरान उनके साथ सरपंच एसोसिएशन के प्रधान जेपी मेहला, सुखबीर कलसा, रामनाथ सैनी दीवाना, साधू सिह सैनी, कर्मबीर हेलवा, बलजीत बाखली, सतीश नीम वाला, रमेश ककराला, रविंदर काजल मलिकपुर, मनदीप नानक पुरा, ब्लाक समिति के वाइस चेयरमैन गुरप्रीत बादल, संदीप मोर स्योंसर, सोनू सुरमी, नरेंद्र सुरमी, गुरप्रीत कंबोज, तरणदीप सिंह वड़ैच, विकल चौबे, अमरजीत मांगना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें