फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लोगों से स्वदेशी वस्तुएं खरीदने का किया आह्वान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केशव पार्क में आयोजित स्वदेशी सांझा बाजार कार्यक्रम का रिबन काट कर शुभारंभ करते पू
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर केेशव पार्क में स्वदेशी सांझा बाजार का आयोजन किया गया। शुक्रवार को पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने सांझा बाजार का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉलों का निरीक्षण किया और स्वदेशी उत्पादों की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का ग्रोथ इंजन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड संकल्प को सिद्धि तक लेकर जाने में हरियाणा अन्य राज्यों के सामने उदाहरण पेश करेगा। स्वदेशी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए भाजपा सरकार हर युवा को नौकरी करने वाला नहीं नौकरी देने वाला बनाने की दिशा में काम कर रही है।
उन्होंने सांझे स्वदेशी बाजार में दुकानदारों से बातचीत की। इसके साथ ही नागरिकों से स्वदेशी वस्तुएं खरीदने की अपील भी की। यह बाजार 19 अक्तूबर तक रहेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत निर्माण का जो लक्ष्य रखा है, उसका प्राप्ति मार्ग आत्मनिर्भरता से होकर जाता है। उन्होंने कहा कि वोकल फोर लोकल का अभियान पूरे देश का मंत्र बन गया है जबकि प्रत्येक भारतीय के स्वाभिमान, सामर्थ्य व संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान जन आंदोलन का रूप ले रहा है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान स्वदेशी, स्वभूषा और स्वभाषा के स्तंभों पर आधारित है।

कुरुक्षेत्र। केशव पार्क में आयोजित स्वदेशी सांझा बाजार कार्यक्रम का रिबन काट कर शुभारंभ करते पू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें