शाहाबाद। सांसद नवीन जिंदल की पहल पर मोबाइल मेडिकल यूनिट के तहत गांव छोड़पुर और संभालखी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परामर्श, जांच और नि:शुल्क दवाइयों का लाभ लिया। मोबाइल मेडिकल यूनिट में मौजूद एमबीबीएस डॉक्टर ने करीब 98 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें नि:शुल्क दवाइयां प्रदान कीं। 10 लोगों के रक्त और यूरिन के टेस्ट किए गए। सांसद नवीन जिंदल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। यह पहल स्वस्थ कुरुक्षेत्र अभियान के तहत चलाई जा रही है, जिसके अंतर्गत लोगों को बेहतर खानपान और स्वास्थ्यवर्धक आदतों के लिए जागरूक किया जा रहा है।