फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिवाला रामकुंडी परिसर में लोगों ने उठाया खेलों का लुत्फ

Sun, 12 Oct 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। सामाजिक संस्था रोटरी, रोट्रैक्ट व इनरव्हील क्लब की तरफ से शिवाला रामकुंडी परिसर में 16वें दिवाली मेले का आयोजन किया गया। प्रोजेक्ट चेयरमैन अंकुर गुप्ता ने बताया कि तीनों क्लबों की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय दिवाली मेले के पहले दिन शिवाला रामकुंडी परिसर में करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। इसका शुभांरभ समाजसेवी प्रदीप गर्ग ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल समाज में भाईचारा बढ़ता है बल्कि त्योहारों का भी आनंद बढ़ता है। दिवाली मेले के प्रथम दिन कपल गेम, नृत्य व कई आनंददायक गतिविधियां कराई गयी और विभिन्न प्रकार के अवार्ड्स व उपहार भी भेंट किये गए। मेले में विभिन्न प्रकार की खाने की स्टाल, विभिन्न उत्पादों की स्टाल व मनोरंजक गेम्स की स्टाल पर लोगों ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें