फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपोजिट मशीनों पर कैश जमा करवाने उमड़े लोग

Wed, 09 Nov 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
डिपोजिट मशीनों पर कैश जमा करवाने उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
500 और एक हजार के नोट बंद करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद कुरुक्षेत्र में भी खलबली मच गई। जैसे ही यह ऐलान किया गया । लोग रेलवे रोड पर लगी डिपॉजिट मशीन की ओर से दौड़ पड़े। इधर दो दिन एटीएम बंद रहने की बात सुनकर भी लोग पैसा निकालने के लिए शहर के एटीएम की और दौड़े। दिलचस्प बात यह है कि इस ऐलान के महज कुछ ही देर बाद कई दुकानदारों ने इन नोटों को लेने से इनकार कर दिया। हालांकि कई दुकानदारों ने नरमी भी दिखाई और इन नोटों के बदले ग्राहकों को सामान दिया।

प्रधानमंत्री के नोट बंद करने के ऐलान के बाद डिपॉजिट मशीन पर खासी भीड़ जमा हो गई। लोगों में 500 और एक हजार के नोट जमा कराने की होड़ सी मच गई। नोट जमा कराने पहुंचे कुछ लोगों ने इस निर्णय को सराहा तो कुछ ने इसके लिए कुछ वक्त देने की भी बात कही। इससे पहले टेलीविजन और सोशल मीडिया पर जैसे ही देर रात को प्रधानमंत्री की ओर से किए गए ऐलान की सूचना लोगों को मिली। लोग अपने-अपने 500 और 1000 के नोट लेकर घरों से निकल गए। सभी लोग डिपॉजिटमशीन पर पहुंच गए। कुछ ही देर में यहां भारी भीड़ जमा हो गई। नोट जमा कराने आए लोग अपने पर्स तक खंगालते हुए देखे गए।  आधा रात तक नोट जमा कराने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन


चंद घंटों में निकले लाखों नोट
सूचना मिलते ही लोग 500 और 1000 के नोट लेकर जमा कराने निकल पड़े। अनुमान के मुताबिक चंद ही घंटों में लाखों रुपये मशीन के जरिये बैंकों में जमा हो गया। खास बात यह थी कि कई तो ऐसे भी थे जो अकेले ही लाखों रुपये लेकर पहुंचे। इसके लिए जमकर खतरा भी उठाया। कई लोगों के माथे पर पसीना तक छूट रहा था। लेकिन पुलिस की कही कोई व्यवस्था नजर नहीं आई।  शहर में सबसे अधिक भीड़ रेलवे रोड पर एक्सिस बैंक की कैश डिपोजिट मशीन पर रही। जबकि कई अन्य हिस्सों में लगी इन मशीनों पर भी लोगों को जमावड़ा रहा और एक दूसरे से पहले कैश जमा करवाने की होड़ सी लगी रही। लोगों में यह डर साफ देखा जा सकता था कि आधी रात के बाद यह नोट बेकार हो जाएंगे।

एटीएम और बैंक बंद होने से भी बढ़ा टेंशन
500 व 1000 के नोट बंद होने के साथ-साथ अगले दो दिनों तक एटीएम भी बंद रहेंगे। इसके साथ ही बुधवार को बैंक भी बंद रहेगा। जिसके चलते लोगों में खासी तनाव देखा गया। अचानक कई एटीएम पर भीड़ बढ़ने से आधी रात को सर्वर भी बंद होने का डर लोगों को सता रहा। कई एटीएम बंद होने से भी लोग खिंच खाते रहे।

क्या कहा लोगों ने

मोदी का फैसला सही : अनिल अग्रवाल
रेलवे रोड पर किराणा और जनरल स्टोर चलाने वाले अनिल अग्रवाल का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह सही व बड़ा कदम उठाया है। इससे ब्लैक मनी निकलकर बाहर आएगी और देश में लगातार बढ़ रही आंतकी घटनाओं पर भी अंकुश लग पाएगा।

कुछ राहत देनी चाहिए थी : उमेश बंसल
रामा मैडिकल स्टोर संचालक उमेश बंसल का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अचानक यह ऐलान कर सभी को चकित कर दिया है। उन्हें ऐसा फैसला नहीं लेना चाहिए था। हालांकि चिकित्सकों व दवा विक्रेताओं सहित कई श्रेणी से जुड़े लोगों को कुछ राहत दी है, लेकिन इस निर्णय की पालना कुछ समय के बाद ही करनी चाहिए थी। शादी आदि के सीजन के चलते आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


आम लोगों को नहीं ब्लैक मनी वालों को है डर : कंवरपाल
गांव नखरोजपुर खंड बाबैन निवासी कंवरपाल का कहना है कि मोदी का यह फैसला सही है। इससे आम लोगों को नहीं बल्कि उन्हें डर हुआ है, जो ब्लैक मनी एकत्रित किए हुए हैं। लेकिन कुछ समय दिया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें