फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गैस बुकिंग का मैसेज भेज कर रहे ठगी, एडवाइजरी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गैस संकट के बीच अब साइबर अपराधियों ने गैस सिलिंडर बुकिंग के नाम पर लोगों को ठगना शुरू कर दिया है। इससे बचने के लिए पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने आमजन से सतर्क रहने की अपील की है। एसपी ने कहा कि ठग जल्दी गैस बुकिंग या बिना किसी देरी के गैस सिलिंडर की डिलिवरी करने जैसे आकर्षक मैसेज भेजकर फर्जी लिंक शेयर करते हैं। इन लिंक पर क्लिक करने पर व्यक्ति एक नकली वेबसाइट पर पहुंच जाता है, जो असली गैस कंपनी की तरह दिखती है। वहां बुकिंग के बहाने एडवांस पेमेंट मांगा जाता है। कई बार ठग यूपीआई, बैंक कार्ड डिटेल्स, ओटीपी, यूपीआई पिन या सीवीवी जैसी संवेदनशील जानकारी हासिल कर लेते हैं। रुपये निकालने के बाद न तो सिलिंडर मिलता है और न ही ठगों से संपर्क हो पाता है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने सलाह दी कि गैस बुकिंग केवल अधिकृत एजेंसी, आधिकारिक एप या कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से ही करें। किसी भी अनजान संदेश, लिंक या वेबसाइट पर क्लिक न करें। एडवांस पेमेंट के नाम पर रुपये न भेजें और व्यक्तिगत बैंक जानकारी कभी साझा न करें। फर्जी ऑफर या सस्ते रेट के लालच में न आएं। परिवार के बुजुर्गों को भी इस ठगी के बारे में जागरूक करें। यदि ठगी हो जाए तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत से राशि वापसी की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें