पिपली । सेवानिवृत आईएएस अधिकारी एवं पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजरूप फुलिया की ओर से श्री गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला सभा में साहित्य और संविधान पढ़ो पढ़ाओ अभियान के तहत आयोजित संविधान को जानो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के नौंवी से 12वीं कक्षा तक के 200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में पिहोवा की मुस्कान ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं मई मास में हुई महापुरुषों को जाने प्रतियोगिता में भी मुस्कान ने पहले स्थान पर कब्जा किया था। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पेहवा के छात्र चिनार और तृतीय स्थान कोमल और शिवम ने संयुक्त रूप से हासिल किया। मुस्कान को डॉक्टर राजरूप फुलिया ने 5100 रुपये, शील्ड व संविधान की प्रस्तावना देकर सम्मानित किया।
दूसरे स्थान पर रहने वाली छात्र चिनार को भी 2100 रुपये और संविधान की प्रस्तावना देकर सम्मानित किया गया और संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहने वाली छात्रा कोमल और शिवम को 1100 रुपये नगद व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में अगले नौ विजेताओं नंदिनी, पायल, सात्विक, नीतिका, खुशमीत, शीतल, उपकांशा, अंशुल और शकुन को 500 रुपये की पे्ररित पुस्तकें भेंट की गई। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों लिए व्यक्तित्व विकास व प्रेरणा सत्र का भी आयोजन किया गया। जिसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लाइब्रेरी साइंस एवं इनफरमेशन विभाग के पूर्व अध्यक्ष और महात्मा एआईएस कोचिंग सेंटर के निदेशक प्रो. जोगेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त सीएमओ डॉ. जगबीर सिंह और डॉ. रणजीत सिंह फुलिया ने छात्रों को संबोधित किया। ने भी छात्रों को प्रेरित किया।