फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिहोवा-हरिद्वार रूट को मिली नई बस की सौगात, यात्री व कर्मी खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। सब डिपो में पहुंची छह नई बसों को रूट पर भेजा गया। नई बसें मिलने से रोडवेज कर्मियों में उत्साह है। रोडवेज कर्मियों ने नई बसें मिलने पर महाप्रबंधक सहित सरकार का आभार व्यक्त किया है। इन नई बसों को लंबे रूट पर चलाया जा रहा है। ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के सचिव रामफल सिकरवाल ने बताया कि गत दिनों सरकार की ओर से सब डिपो पिहोवा को छह नई बसों की सौगात मिली है। इन नई बसों को पिहोवा-हरिद्वार, पिहोवा-दिल्ली, दो बसें पटियाला-दिल्ली तथा अन्य दो बसें लुधियाना-दिल्ली रूट पर चलाई गई हैं। हालांकि विभाग की ओर से पहले भी इन रूट पर यात्रियों को रोडवेज बस की सुविधा मिल रही थी, मगर पुरानी बसें होने के कारण उनमें कई बार कोई खराबी आ जाती थी। इस कारण कई बार बसें रूट को नहीं चल पाती थी। वहीं कई बार बीच रास्ते में भी खराबी होने पर यात्रियों को परेशानी होती थी।
विज्ञापन

कहा कि इन नई बस से यात्री बगैर किसी परेशानी के यात्रा कर सकेंगे। साथ ही नई बसें मिलने से रोडवेज के कर्मी भी खुश हैं। उनकी मांग है कि सरकार रोडवेज के बेडे में और भी नई बसें शामिल करे। साथ ही मांग करते हैं कि सरकार रोडवेज में कर्मियों की भर्ती भी जल्द करे। इस मौके पर कुलदीप सिंह, हरजिंद्र सिंह, रोहताश, शीशपाल सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें