फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बच्चों में अस्थमा की पहचान के लिए पीईएफ व स्पाइरोमेट्री की होगी जांच

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय अस्पताल। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर अस्थमा स्क्रीनिंग और जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक अस्पताल के बाल रोग विभाग (ओपीडी संख्या-53) में आयोजित होगा, जहां विशेषज्ञों की टीम बच्चों में अस्थमा के प्रारंभिक लक्षणों की जांच करेगी।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला ने बताया कि बार-बार खांसी, सांस फूलना, सीने में जकड़न और ट्रिगरिंग वातावरण में सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षणों वाले बच्चों की पीईएफ (पीक एक्सपिरेटरी फ्लो) और स्पाइरोमेट्री जांच के माध्यम से स्क्रीनिंग की जाएगी, ताकि रोग की समय रहते पहचान कर उपचार शुरू किया जा सके।

विभागाध्यक्ष प्रो. वैद्य शंभू दयाल शर्मा ने कहा कि अस्थमा भारत में तेजी से बढ़ती जन स्वास्थ्य समस्या है। प्रोफेसर डॉ. अमित कटारिया ने बताया कि यह एक दीर्घकालिक श्वसन रोग है लेकिन समय पर पहचान, नियमित उपचार और धूल, धुआं व एलर्जी से बचाव के साथ आयुर्वेदिक औषधियों और प्राणायाम के माध्यम से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय अस्पताल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें