फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपली चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू की आशंका

Mon, 07 Nov 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
पिपली चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू की आशंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
दिल्ली के बाद हरियाणा के सिरसा में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद पिपली के चिड़ियाघर में हड़कंप की स्थिति है। यहां भी पक्षियों के की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। पक्षियों के साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य की जांच भी कराई गई। आशंका को बल इस बात से भी मिला है कि चिड़ियाघर में विशेष दवा का छिड़काव भी करा दिया गया है। मुर्गी या मुर्गे की मौत को चिड़ियाघर प्रशासन नकार रहा है, लेकिन सूत्रों का दावा है कि मुर्गी की मौत के बाद ही प्रशासन ने यहां दवा का छिड़काव और पशु-पक्षियों के स्वास्थ्य की जांच कराई है।

सूूूत्रों ने बताया कि मुर्गी की मौत के बाद बर्ड फ्लू की आशंका के चलते प्रशासन अलर्ट हो गया। पिछले दो दिनों से पशु पक्षियों के जांच कराई जा रही है। किसी तरह से भी कोई वायरस पशु-पक्षियों तक नहीं पहुंचे इसके लिए भी चारों तरफ दवा छिड़की गई है। बताया जाता है कि स्पेशल डॉक्टरों की टीम चिड़िया घर पहुंच पक्षियों की जांच में जुटी है। तीन डॉक्टरों की यह टीम जांच में बर्ड फ्लू को ही फोकस कर रही है।
विज्ञापन


20 दिन पहले मरी थी मुर्गी
सूत्र का दावा है कि चिड़िया घर में करीब 20 दिन पहले जंगली मुर्गी/मुर्गे की मौत हुई थी। हालांकि मौत के क्या कारण थे यह दूसरी बात है। दिल्ली में बर्ड फ्लू की से पक्षियों की मौत के बाद यह मामला संवेदनशील हो जाता है। लेकिन इस मामले में चिड़ियाघर प्रशासन किसी तरह की बात करने से ही कतरा रहा है। अधिकारी इससे जुड़े सवालों पर नाराजगी तक दिखाने लगे हैं। इधर दिल्ली, हिसार में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद सुल्तानपुर नेशनल बर्ड सेंचुरी (गुरुग्राम) को बंद भी कर दिया गया है। हालांकि सूत्रों की माने तो अभी तक हुई जांचों की कोई रिपोर्ट नहीं आई है जिससे के जाहिर हो सके कि यहां बर्ड फ्लू की दस्तक हो ही गई है। लेकिन एहतियाती कदम उठाए जानें भी जरूरी है।
विज्ञापन


सवाल पर ही भड़क गए निरीक्षक
चिड़ियाघर में जंगली मुर्गी या मुर्गे की मौत, दवा छिड़काव और पशुपक्षियों के स्वास्थ्य की जांच को लेकर पूछे गए सवालों से जिला वन जीव निरीक्षक सख्त तौर पर नाराज हो गए। जब उनसे पूछा कि क्या यहां किसी मुर्गे या मुर्गी की मौत हुई थी। इस पर उन्होंने सीधे सीधे कह दिया साबित करके दिखाओ की यहां इस तरह की कोई घटना हुई है। जब उनसे कहा गया कि हम तो सिर्फ पुष्टि कर रहे हैं, इस पर उनका कहना था, यह सूचना किसने दी उसका नाम बताओ। फिर खुद ही कहने लगे कि उन्हें पता मीडिया को कहां से यह जानकारियां मिल जाती है। उन्होंने यह जरूर मान लिया कि उच्चाधिकारियों के निर्देेश पर पिपली चिड़ियाघर में पक्षियों की जांच कराई गई है और फिलहाल जांच में चिकित्सकों की ओर से किसी पक्षी में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं। बर्ड फ्लू के वायरस को पक्षियों के पास जाने से रोकने के लिए दवाई का छिड़काव भी कराया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें