फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दिन भर भटकते रहे राहगीर, किसी को मीलों पैदल चलना पड़ा तो कोई जाम में फंसा रहा

विज्ञापन
पिहोवा। टयूकर बॉर्डर सील होने से हो रही परेशानी के बारे में बताते राहगीर। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए भले ही प्रशासन की ओर से कड़े बंदोबस्त किए गए हैं, जिसके चलते नेशनल हाईवे 44 को शाहाबाद में, पिहोवा-पटियाला मुख्य मार्ग को गांव ट्यूकर में, इस्माईलाबाद के गांव कुम्हार माजरा में मार्ग पूरी तरह से सील किए गए हैं। इसके चलते राहगीरों को दिन भर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसी को मीलों तक पैदल ही सफर तय करना पड़ा तो कोई जाम में ही घंटों भर फंसा रहा। इसके साथ ही आमजन हर रोज के हाेने वाले नुकसान की दुहाई देता रहा, जिसे सुनने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन





वजन के साथ चलना पड़ा तीन से चार मील
जम्मू के रहने वाले मोहम्मद अहमद शेख, सबर जरी, अब्दुल अजीज, अशगूल रशीद को तीन से चार मील तक पैदल ही सफर तय करना पड़ा। उन्होंने बताया कि वे गांव-गांव जाकर फेरी लगाते हुए कपड़ा बेचते हैं। आज पिहोवा से उन्हें पंजाब जाना था, लेकिन पटियाला रोड सील किए जाने के चले करीब दो मील पहले ही उन्हें वाहन से उतार दिया गया। वजन के साथ उन्हें पैदल सफर करने में भारी परेशानी झेलनी पड़ी।





दुकानदारों को झेलना पड़ रहा भारी नुकसान


ट्यूकर, अधोया और कुम्हार माजरा में बॉर्डर बंद होने से आसपास के दुकानदार बेहद परेशान है। उनका कहना है कि दो दिन से उनकी दुकानें बंद पड़ी है। इससे उनको आर्थिक नुकसान हो रहा है। साथ ही दुकान में रखी खाद़्य सामग्री भी खराब हो जाएगी। वहीं कई लोग राशन खत्म होने की बात कह रहे हैं, मगर सामान खरीदने के लिए पैदल जाना मुश्किल है, जबकि गांव में अधिकतर दुकानें रास्ता अवरूद्ध होने से बंद पड़ी है।
विज्ञापन






वैकल्पिक मार्गों का लिया जा रहा सहारा

सोमवार को पंजाब बॉर्डर से सटे ट्यूकर, अधोया और कुम्हार माजरा में पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस बल के साथ रोड रोलर, क्रेन, जेसीबी और उपकरण को तैनात किया गया है। हालांकि तीनों बॉर्डर पर शांति कायम है। वहीं आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन मार्ग पर भी पुलिस के नाके लगाए गए हैं ताकि आने-जाने वाले पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें