फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पंजाब बॉर्डर सील होने से बसों के पहिये रुके, यात्रियों ने रेलवे की ओर किया रुख

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।  कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। किसानों को दिल्ली कूच करने से रोकने के लिए पंजाब बॉर्डर को सील किया गया है, जिसके चलते यात्रियों को पंजाब जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बसें ही नहीं अन्य वाहनों से सड़क मार्ग से आवाजाही बंद हो गई, जिसके चलते लोगों को रेलगाड़ियों का सहारा लेना पड़ा। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों का भारी जमावड़ा लगा रहा। अल सुबह से ही पंजाब और चंडीगढ़ को जाने वाले यात्रियों की लंबी लाइनें देखने को मिली तो देर शाम तक ऐसे ही हालात रहे।
विज्ञापन



कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर हर रोज साढ़े 11 हजार यात्रियों का आना जाना लगा रहता है लेकिन अब पंजाब और चंडीगढ़ जैसे रूटों पर बस सेवा प्रभावित होने से लोगों को रेलवे का सहारा लेना पड़ रहा है। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो से हर रोज पटियाला के लिए आधा दर्जन बसें जाती हैं, जबकि लुधियाना के लिए तीन, अमृतसर के लिए एक और जालंधर के लिए एक बस रवाना होती हैं। इन बसों के पंजाब में न जा पाने के चलते जहां कुरुक्षेत्र डिपो को हजाराें का नुकसान हो रहा है तो वहीं रेलगाड़ियों में यात्रियों की संख्या बढ़ने से रेलवे को फायदा भी हो रहा है।



रेलगाड़ियों में सफर करने वाले यात्रियों की बढ़ रही भीड़ : विनोद कुमार
रेलवे स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर हर रोज साढ़े 11 हजार यात्रियों का आना जाना लगा रहता है, लेकिन अब पंजाब के बॉर्डर के सील किए जाने के चलते स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अब एक हजार के करीब यात्री ज्यादा पहुंच रहे हैं, जो कि पंजाब और चंडीगढ़ जाने के लिए रेलगाड़ी से सफर कर रहे हैं।

कुरुक्षेत्र।  कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें