फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में शांति बहाल, बाजार खुला

Mon, 22 Feb 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन तक जाम में फंसे रहे धर्मनगरी के लोगों ने सोमवार को राहत की सांस ली। जाम से मुक्ति मिलने के बाद लोगों की दिनचर्या फिर से सामान्य होने लगी तो राहगीरों की राह भी आसान हुई। बाजारों में चहल-पहल बनी रही तो पूरा दिन लोग अपने कार्यों में व्यस्त दिखाई दिए।
विज्ञापन


वहीं पुलिस प्रशासन दिनभर नगर व आसपास के क्षेत्र में निगरानी बनाए रहा। जाम लगाने वाले जाट समुदाय के लोगों से लेकर छात्रों की गतिविधियों पर नजरें रही तो वही जाट समुदाय के लोग किसी भी प्रकार से जाम व प्रदर्शन न करने का आश्वासन देते रहे।

जाम खुलने के बाद बस सेवा भी सामान्य हुई और यात्रियों को राहत मिल पाई। हालांकि रोडवेज डिपो प्रशासन ने सोमवार को भी रोहतक, सिरसा व हिसार के लिए बसें नहीं भेजी तो वहीं कई दूसरे संदिग्ध रुटों पर भी ज्यादा फेरे नहीं लगवाए।
विज्ञापन


कैथल में बसें नहीं गई तो वहीं कुरुक्षेत्र के लगभग सभी रुटों पर बसें दिखाई दी। लोगों में पेट्रोल व डीजल से लेकर अन्य सामानों की किल्लत की आश्ंाका को लेकर हुआ भय भी कम होने लगा है।

नहीं चली रेलगाड़ी, निर्देशों की रही प्रतिक्षा
जिलेभर में सोमवार को भले ही जाम की स्थिति से लोगों को छुटकारा मिल गया, लेकिन रेल सेवा सामान्य नहीं हो पाई। जाम खुलने के बाद दिन में भारी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पर भी गए, लेकिन उन्हें मायूसी के साथ वापिस लौटना पड़ा।

रेल सेवा बहाल न होने पर रेलवे कर्मी उन्हें देर सायं तक कोई भी सूचना न होने के साथ उच्चाधिकारियों की ओर से आने वाले निर्देशों की प्रतीक्षा का हवाला देते रहे। देर सायं तक पूछताछ काउंटर पर जाट आंदोलन के चलते सभी गाडिय़ां रद्द होने की सूचना लिखी रही। रेलवे अधीक्षक मंगल दास ने बताया कि कुछ मालगाड़ी पानीपत की ओर से ही यहां से अंबाला की ओर गुजारी गई।

आगजनी की अफवाहों पर दौड़ती रही फायर ब्रिगेड
कभी शॉपिंग मॉल में आग तो कभी मार्केट में गोली चलने व यूविर्सिटी में आग लगने की अफवाहें दिनभर फैलती रही। इन घटनाओं की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी जाती रही, जिस पर फायर ब्रिगेड कर्मी दिनभर गाड़ियां लेकर दौड़ते रहे। इन अफवाहों पर पुलिस को भी दौड़ना पड़ा तो मीडियाकर्मी को भी इन अफवाहों की सूचनाएं आती रही, जिन पर वह भी दौड़ते रहे।

दूसरे जिलों के हालात पर टिकी रही निगाहें
शहर व आसपास के लोगों को यहां राहत मिलने के बाद दिनभर रोहतक, सोनीपत व दूसरे जिलों पर निगाहें टिकी रही। लोग हर पल वहां के हालात जानने को उत्सुक दिखाई दिए तो वहीं जाट समुदाय के लोग भी अपने समुदाय के नेताओं से संपर्क करते रहे।

जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष शमशेर ढुल ने बताया कि अब सरकार ने समाज की मांगें स्वीकार कर ली हैं, जिसके चलते उन्होंने जिला में रास्ते बहाल कर दिए हैं।

हाईवे पर लगाया जाम खोला
इस्माईलाबाद। कस्बे में पिछले दो दिन से जाट समुदाय के लोगों द्वारा हाईवे-65 पर लगाया गया जाम खोल दिया। जिससे यातायात बहाल हुआ और आमजन ने राहत की सांस ली। कस्बे में आंदोलन खत्म होने से बाजारों में दोबारा रौनक लौट लाई तथा राहगीरों ने भी राहत की सांस ली। रोडवेज की बसे भी सड़कों पर लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें