फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पटवारी हड़ताल पर, 600 से ज्यादा रजिस्ट्री, 700 से ज्यादा फर्द व इंतकाल अटके

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रोष प्रदर्शन करते पटवार एवं कानूनों एसोसिएशन के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले की सभी तहसीलों और उप-तहसीलों में शुक्रवार से कामकाज पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। पटवारी और कानूनगो अपनी लंबित मांगों के लिए हड़ताल पर हैं। इसके कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फर्द, इंतकाल, निशानदेही और दखल दिलाने जैसे जरूरी कार्य नहीं हो पा रहे हैं। पटवारियों की हड़ताल के कारण अब तक 600 से ज्यादा रजिस्ट्री, 700 से ज्यादा फर्द व इंतकाल और 650 अन्य प्रमाणपत्र अटके हुए हैं। मजबूरी में लोग बिना काम हुए मायूस होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

बीते मानसून सीजन के दौरान धान खराब की गिरदावरी के समय एक ही फोटो बार-बार अपलोड करने के मामले में सरकार ने पिछले वर्ष दिसंबर के पहले सप्ताह में छह पटवारियों को निलंबित कर दिया था। इसी कार्रवाई के विरोध और अन्य लंबित मांगों के लिए दी पटवारी एंड कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर जिले के पटवारी-कानूनगो शुक्रवार से हड़ताल पर चले गए हैं। मंगलवार को भी पटवारी और कानूनगो सर्किट हाउस के समीप स्थित पटवार भवन में सुबह से शाम साढ़े चार बजे तक धरने पर बैठे रहे।
जिले में थानेसर, शाहाबाद, लाडवा और पिहोवा तहसील के अलावा बाबैन और इस्माईलाबाद उप-तहसील शामिल हैं। इन सभी जगहों पर राजस्व से जुड़े कार्य पूरी तरह प्रभावित हैं। जिले में रोजाना औसतन करीब 500 फर्द भूमि मालिकों की ओर से जमीन की खरीद-फरोख्त, बैंक लोन और अन्य कार्यों के लिए निकलवाई जाती हैं। इसके अलावा प्रतिदिन लगभग 250 इंतकाल दर्ज होते हैं। निशानदेही और दखल दिलाने जैसी जिम्मेदारियां भी पटवारी और कानूनगो पर होती हैं लेकिन हड़ताल के कारण ये सभी कार्य ठप पड़े हैं। फर्द न मिलने से रजिस्ट्री का कामकाज भी काफी धीमा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें