फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: काली पट्टियां बांधकर पटवारियों ने जताया रोष, नहीं लिया अतिरिक्त सर्कलों का चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पटवारियों का आंदोलन लगातार जारी है। वीरवार को भी काली पट्टियां बांधकर रोष जताया गया तो वहीं अपने मूल सर्कल पर ही कार्य करते रहे। वहीं पटवारियों ने छोड़े गए अतिरिक्त् सर्कलों का चार्ज नहीं लिया, जिससे इन गांवों के लोग दिन भर परेशानी झेलते रहे। पटवारी अब शुक्रवार को भी काली पट्टी बांधकर रोष जताएंगे तो वहीं इसके बाद अगले आंदोलन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से लिए जाने वाले निर्णय पर निगाहें टिक गई है।
विज्ञापन

उधर छोड़े गए सर्कलों के लोगों के रजिस्ट्री कार्य से लेकर आवश्यक दस्तावेज भी अटक गए हैं, जिसके चलते उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग दिन भर कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर रहे। वहीं एसोसिएशन प्रधान साहब सिंह का कहना है कि सरकार को भ्रष्टाचार को लेकर जारी किया गया पत्र वापस लेना होगा। पटवारी छुट्टियों के दिनों में भी रात दस बजे तक कार्य करते हैं लेकिन इस दिशा में कोई देखने को तैयार नहीं है। अब प्रदेश कार्यकारिणी कल क्या निर्णय लेगी, उसी अनुसार ही अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें