फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आखिरकार पटवारी छोड़े सर्कल वापस लेने को हुए राजी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से सामान्य होगा काम-काज, लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। आखिरकार पटवारी अपने आंदोलन के चलते मंगलवार को छोड़े गए सर्कल वापस लेने को तैयार हो गए हैं, जिसके चलते बुधवार सुबह से सभी छोड़े गए सभी सर्कलों में भी कामकाज सामान्य रूप से किया जाएगा। इससे आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। उधर दी पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन की सरकार के साथ अदालती लड़ाई जारी रहेगी।
बता दें कि प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए पटवारियों की सूची पिछले दिनों जारी की थी। इसमें जिले के भी 23 पटवारियों के नाम भी शामिल थे। ऐसे में प्रदेश भर के पटवारियों में रोष फैल गया था और जहां उन्होंने पहले धरना व प्रदर्शन किया तो बाद में अतिरिक्त सर्कलों का चार्ज छोड़ दिया था। जिले में भी महज 56 पटवारी है जबकि 105 सर्कल है। ऐसे में 49 सर्कल छोड़े गए, जिनके अंतर्गत 200 से ज्यादा गांव के लोग प्रभावित हो रहे थे। रिहायश प्रमाण पत्र से लेकर जमीनी कार्य भी अटके हुए थे तो लोग भटकने को मजबूर हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम जन की परेशानी को देख वापस ली हड़ताल : डॉ. साहब सिंह
एसोसिएशन जिला प्रधान डॉ साहब सिंह का कहना है कि एसोसिएशन की लड़ाई आम जन से नहीं है। यह लड़ाई सरकार से है और अब अदालत में यह जारी रहेगी। उधर आम जन की बढ़ती परेशानी को देख छोड़े गए सर्कल के चार्ज फिर से लिए जाने का फैसला लिया गया है। वहीं यही माह फसलों की गिरदावरी का भी है और यह भी रुक जाती तो किसान अपनी फसल नहीं बेच पाएंगे। ऐसे में पटवारियों ने आम जन व किसानों की समस्या को देखते हुए छोड़े गए सर्कलों के चार्ज फिर से लेकर कामकाज सामान्य रूप से जारी रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें