शाहाबाद। फोनिक्स क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित टी-20 लीग मुकाबले में नगला इलेवन ने पट्टी स्ट्राइकर को हराया। इस मैच में अवतार सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पट्टी स्ट्राइकर की टीम 96 रन पर सिमट गई। राजा उमरी ने 21 गेंदों में 28 रन बनाए, जिसमें एक छक्का और दो चौके शामिल थे। कप्तान अवतार सिंह ने 20 गेंदों में 21 रन की पारी खेली। नगला इलेवन की ओर से बाबू ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए। सुखा ने तीन ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट झटके। गुरप्रीत ने दो ओवर में केवल पांच रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया। 97 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगला इलेवन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अमानत ने 10 रन और करमजीत ने 12 रन का योगदान दिया। पट्टी स्ट्राइकर के राजा उमरी ने 19 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं, अवतार सिंह ने 3.5 ओवर में मात्र नौ रन देकर पांच विकेट चटकाए। उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।