फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खांसी, जुकाम, बुखार के साथ उल्टी-दस्त और पेट दर्द के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में खांसी, जुकाम, बुखार के साथ पेट दर्द और उल्टी-दस्त मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इसकी मुख्य वजह बदलता मौसम ही माना जा रहा है। दिन में तेज धूप और सुबह-शाम की ठंड के साथ ठंडी हवा चलने से वायरल के मामले बढ़ रहे हैं। अस्पताल में आने वाले इन मरीजों कोरोना सैंपल भी एकत्रित किए जा रहे हैं। हालांकि जिले में अभी कोरोना कोई मामला सक्रिय नहीं है।
विज्ञापन

एलएनजेपी अस्पताल में बुधवार को एक हजार से ज्यादा ओपीडी हुई। इसमें करीब 450 ओपीडी नई थी। नई ओपीडी में अधिकतर मामले खांसी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द और उल्टी-दस्त के शामिल थे। इसके अलावा इस मौसम में त्वचा के राेग मामले भी बढ़ रहे हैं। साथ ही सांस संबंधी रोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इस अस्पताल में रोजाना 700 के करीब ओपीडी होती है। इन दिनों में नई ओपीडी में ही 200 से ज्यादा मरीज इस वायरल की चपेट है। दरअसल, पिछले दिनों हुई बारिश से मौसम में काफी परिवर्तन आया है। इससे दिन में तेज धूप हाेती है, लेकिन सुबह-शाम सर्दी रहती है। दोपहर को भी अचानक बादल छा जाने से मौसम में तेजी से बदलाव आ जाता है, जिससे वायरल के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जुकाम के साथ लोग के सीने में जकड़न शिकायत कर रहे हैं। वहीं पेट दर्द की शिकायत करने वाले मरीजों में पेट के संक्रमण के मामले भी सामने आ रहे हैं।


बीपी, शुगर और सांस के रोगी रखें ध्यान : अनेजा
स्वास्थ्य केंद्र कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अधिकारी डॉ. आशीष अनेजा ने बताया कि बदलते मौसम में सावधानी अधिक रखनी जरूरी है। खासकर बीपी, शुगर और सांस के रोगियों को सतर्कता बरतनी चाहिए। ठंडे पानी का सेवन करने से बचना होगा। संक्रमण और उल्टी-दस्त के रोगी पानी उबालकर पिएं।
विज्ञापन


एकत्रित किए जा रहे कोरोना के सैंपल
कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. सतविंद्र सिंह ने बताया कि वायरस के रोगी खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत करने वाले रोगियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इस वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि जिले में कोई नया मामला सामने नहीं आया है। यहां कोरोना का कोई मामला भी सक्रिय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें