फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लंबीकूद में काजल प्रथम, 100 मीटर दौड़ में नितिन ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान उमरी में दो दिवसीय पहली वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्यातिथि जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने किया। यह प्रतियोगिता द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित की गई। प्राचार्य जोगिंद्र सिंह ने बताया कि पुरुष वर्ग 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में नितिन पहले स्थान पर, महेश दूसरे और समन कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया और लंबी कूद प्रतियोगिता में नितिन पहले, चंदन दूसरे और जतिन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में चंदन पहले, रविंद्र दूसरे और शानू ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रमशा पहले, काजल दूसरे और नेहा ने तीसरा स्थान हासिल किया और लंबी कूद प्रतियोगिता में काजल ने 2.75 मीटर छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में काजल पहले, खुशदीप दूसरे और ईशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्पोर्ट्स प्रेसिडेंट कंवल सचदेवा ने बताया कि इस दौरान शिक्षकों ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें 100 मीटर दौड़ में सन्नी बरार और तृप्ति ने पहला स्थान हासिल किया।
मनोज कुमार ने खिलाड़ियों को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में एक खेल जरूर खेलना चाहिए, जिससे शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वास्थ्य अच्छा रहता है। खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट निकाला गया, जिसके बाद प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ और खिलाड़ियों को खेलों में खेल भावना से हिस्सा लेने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर राजेश कुमार, जसबीर सिंह, डीपी राम लाल सहित अन्य शिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें