फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एलएनजेपी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल से मरीज परेशान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल के वार्ड में स्टाफ नर्स के इंतजार में खड़े मरीज के साथ आए उनके - फोटो : रामेश्वर दास
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में मंगलवार को नर्सिंग स्टाफ ने दो घंटे पेन डाउन हड़ताल की। इस हड़ताल का असर मरीजों पर साफ दिखाई दिया। उधर, अस्पताल प्रशासन ने आपातकालीन सेवाएं सुचारू रहने का दावा किया।
विज्ञापन

हड़ताल से वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वार्डों में नर्सिंग स्टाफ नहीं मिलने से तीमारदार भटकते रहे। वे मरीजों की तरल पदार्थ चढ़ाने वाली बोतल हटवाने, दवा दिलाने जैसे जरूरी कार्यों के लिए मदद तलाशते रहे। सुबह हड़ताल शुरू होते ही नर्सिंग कक्षों पर सन्नाटा छा गया। पुरुष वार्ड में मरीज के परिजन रमेश ने बताया कि तरल पदार्थ चढ़ाने वाली बोतल खत्म होने पर कोई नर्स नहीं मिली। बाद में एक कनिष्ठ डॉक्टर ने आकर उनकी मदद की। आपातकालीन विभाग में भी कई मरीज प्रशिक्षु डॉक्टरों के भरोसे रहे। संदीप ने बताया कि हड़ताल के कारण उन्हें नर्सिंग कर्मी या सहायक कर्मी नहीं मिला। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया की कथित टिप्पणियों का विरोध हो रहा है। नर्सिंग स्टाफ लगातार दूसरे दिन भी काम बंद हड़ताल पर रहा। नर्सिंग कर्मियों का कहना है कि उनकी मानहानि हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, विरोध जारी रहेगा।


किसी भी मरीज को परेशानी नहीं हुई : सीएमओ
पीएमओ सारा अग्रवाल फिलहाल छुट्टी पर चल रही हैं। सीएमओ डॉ. सुखबीर ने कहा कि उनके सामने ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। अस्पताल में सभी सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। किसी मरीज को कोई दिक्कत नहीं आने दी गई।
विज्ञापन



हम नहीं चाहते किसी मरीज को हो परेशानी : प्रधान
नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन की जिला प्रधान गुरमीत कौर का कहना है कि कोई भी स्टाफ नर्स नहीं चाहेगी कि उनकी वजह से किसी मरीज को कोई दिक्कत हो। हम पूरी मेहनत से काम पर लगे हुए हैं लेकिन हमारी मानहानि हुई है, और हम अपने सम्मान के लिए लड़ रहे हैं।

कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल के वार्ड में स्टाफ नर्स के इंतजार में खड़े मरीज के साथ आए उनके- फोटो : रामेश्वर दास

कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल के वार्ड में स्टाफ नर्स के इंतजार में खड़े मरीज के साथ आए उनके- फोटो : रामेश्वर दास

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें