फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: यात्री भुगत रहे खामियाजा, रोज रद्द हो रहीं रेलगाड़ियां

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी का इंतजार करते यात्री।संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। किसान आंदोलन का असर पिछले एक महीने से रेल यातायात पर पड़ा हुआ है, जिससे जहां यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है तो वहीं कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन को भी 60 लाख रुपये के करीब का फटका लग चुका है। 10 से ज्यादा रेलगाड़ियां हर रोज रद्द हो रही हैं तो कई रेलगाड़ियों के मार्ग भी बदले जा रहे हैं। स्टेशन पर पहुंच रहे यात्री घंटों रेलगाड़ियों का इंतजार करते देखे जा सकते हैं। कोई यात्री मोबाइल देखकर टाइम पास कर रहा है तो कोई थक हारकर आराम फरमा रहा है। जबकि कुछ यात्री रेलगाड़ी के न आने पर बसों का सहारा भी ले रहे हैं, जिससे यात्रियों की जेब पर असर तो पड़ ही रहा है, साथ ही रेलवे को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक पिछले एक महीने से किसान आंदोलन का असर रेलगाड़ियों पर साफ दिखाई दे रहा है जिससे जहां कई रेलगाड़ियां रद्द हैं तो वहीं कई रेलगाड़ियों के मार्ग भी परिवर्तित किए गए हैं। पंजाब के लिए अंबाला-चंडीगढ़ मार्ग से रेलगाड़ियां भेजी जा रही हैं। यात्री मोहम्मद मंसूर का कहना है कि पंजाब के खन्ना के लिए सफर करना था, लेकिन पिछले तीन घंटे से रेलगाड़ी का इंतजार कर रहा हूं, रेलगाड़ी न आने के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूछताछ केंद्र से जानकारी मिली, कई रेलगाड़ियां रद्द है अब तो बस का ही सहारा लेना पड़ेगा। अब बस में सफर करने पर किराया भी ज्यादा लगेगा।

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी का इंतजार करते यात्री।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें