फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिला कारागार में आयोजित लोक अदालत में तीन केसों का हुआ निपटारा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जेल लोक अदालत में बंदियों के केसों पर सुनवाई करते सीजेएम नितिन राज।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला कारागार में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान छह केसों पर सुनवाई की गई। जेल लोक अदालत में तीन केसों का मौके पर निपटारा करके अंडरगोन किया गया। इन अंडरगोन किए गए केसों में तीन बंदियों को मौके पर ही रिहा किया गया। उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम नितिन राज ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह जेल लोक अदालत प्रत्येक माह में आयोजित की जाती है, जिसमें केसों का निपटारा मौके पर ही जिला कारागार में ही किया जाता है। सीजेएम ने जेल अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा ऐसे केस पहचान करने के निर्देश दिए ताकि ज्यादा से ज्यादा बंदियों के केसों का निपटारा कर उन्हें रिहा किया जा सके। इस मौके पर जिला कारागार अधीक्षक सोमनाथ जगत सहित जिला कारागार का अन्य स्टाफ मौजूद था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें