कुरुक्षेत्र। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. मोहिनी की अदालत ने रेलवे एक्ट की धारा 141 के तहत गांधी नगर मोहल्ले के रहने वाले राहुल कुमार को दोषी ठहराया। आरोपी ने 6 सितंबर को कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन क्षेत्र में ट्रेन की चेन बिना उचित कारण खींची थी।
आरपीएफ पुलिस चौकी की ओर से दर्ज डीडीआर पर मुकदमा चलाया गया। आरोपी ने अदालत में स्वेच्छा से अपराध कबूल किया व दोषारोपण नोटिस के बाद मुकदमा लड़ने से इन्कार किया। अपराध की प्रकृति को देखते हुए उदार दृष्टिकोण अपनाते हुए 500 रुपये जुर्माना लगाया गया। जुर्माना न भरने पर एक दिन साधारण कारावास की सजा सुनाई गई। आरोपी ने जुर्माना तुरंत अदा कर दिया।