फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसेंजर ट्रेन रद्द होने से यात्री रहे परेशान

Thu, 31 Jul 2014 01:00 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
नग्गल डैम की ओर जाने वाली यात्री गाड़ी कैंसल होने के कारण दर्जनों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए टिकट के पैसे भी वापस मांगे।
विज्ञापन


लेकिन किसी ने उनकी एक न सुनी। इसके बाद यात्री वापस लौट गए। हुआ यूं कि बुधवार को कुछ यात्री कुरुक्षेत्र रेलवे जंक्शन से नग्गल डैम जाने वाली पसेंजर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचे।

टिकट लेने के बाद जब 12 बजकर 45 मिनट हुए तो घोषणा की गई कि ट्रेन दो घंटे लेट है। इसके बाद जब दो घंटे भी बीत गए तो ट्रेन रद्द होने की घोषणा कर दी गई।

इस पर वहां खडे़ कुछ यात्री भड़क हो उठे। रेल यात्री कल्याण समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने फोन पर बताया कि वे अंबाला वाया चंडीगढ़ होते हुए नग्गल डैम जाने वाली यात्री गाड़ी पकड़ने के लिए कुरुक्षेत्र रेलवे जंक्शन पर गए थे।
विज्ञापन


जब वे वहां पहुंचे तो कुछ ही समय बाद घोषणा की गई कि ट्रेन करीब दो घंटे देरी से आएगी, लेकिन दो घंटे बाद रेलवे कर्मियों ने ट्रेन रद्द होने की घोषणा कर दी।

जब वे पूछताछ केंद्र पर इस बारे में जानने के लिए पहुंचे तो किसी ने भी सही ढंग से जवाब नहीं दिया। सतपाल गुप्ता ने बताया कि कर्मियों ने उन्हें संतोषजनक उत्तर न देते हुए कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

उन्होंने बताया कि उनके साथ कुछ लोग थे और सभी ने श्री आनंदपुर साहिब व नैना देवी के दर्शन के लिए जाना था। लेकिन अब वे गुरुवार को जाएंगे। रेलवे कर्मियों की लापरवाही के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान भी हुआ और समय अलग से बर्बाद हुआ।

जब दूसरी ओर एसएस का कार्यालय बंद मिला, जबकि स्टेशन मास्टर कार्यालय में कोई भी नहीं मौजूद नहीं था। वहीं इंक्वायरी पर बैठे एक कर्मी ने बताया कि गाड़ी किन्हीं कारणों से रद्द हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें