फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमप्रकाश चौटाला की रिहाई से बौखलाई तमाम पार्टियां: अभय चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं पूर्व विधायक अभय चौटाला ने कहा है कि इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला की रिहाई से तमाम पार्टियां बौखलाई हुई हैं, जल्द ही चौटाला प्रदेश का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। सरकार ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव और जिला परिषद के चुनाव हार के डर से नहीं करवा रही और न ही कांग्रेस ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव के लिए तैयार है। भाजपा और कांग्रेस दोनों को पता है कि चुनाव में उनकी हार निश्चित है। अभय रविवार को जाट धर्मशाला में इनेलो किसान प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि गेहूं का सीजन खत्म हुए कई महीनें हो चुके हैं, लेकिन अभी तक किसानों का करोड़ों रुपया सरकार के पास बकाया है। इन पैसों को बैंकों में जमा कराकर सरकार ब्याज खा रही है। अभय ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों आपस में मिली हुई हैं। इसलिए प्रतिपक्ष नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज तक कभी भी ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव जल्दी कराने की मांग नहीं की। उन्होंने कहा कि इनेलो ओमप्रकाश चौटाला की रिहाई से प्रदेश के राजनीतिक समीकरण बदले हैं। 20 जुलाई से ओमप्रकाश चौटाला पूरे प्रदेश के दौरे करेंगे। जेल से रिहाई के बाद सबसे पहले ओमप्रकाश चौटाला किसान आंदोलन के बीच धरने पर पहुंचेंगे। एक सवाल के जवाब में अभय चौटाला ने प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज पर तंज कसते हुए कहा कि वे हमेशा कंट्रोवर्सी में रहते हैं और अखबारों की सुर्खियां बनने के लिए बेतुके बयान देते हैं। उन्होंने बिना नाम लिए बिजली मंत्री रणजीत चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर भी तंज कसते हुए कहा कि एक ओर वे देवीलाल के वंशज होने का दावा करते हैं, दूसरी ओर वे उनकी नीतियों का अनुसरण करने से पीछे हट रहे हैं। समय आने पर जनता उनका अच्छी तरह से इलाज कर देगी। उन्होंने कहा कि किसान प्रकोष्ठ की बैठक में फैसला लिया गया है कि इनेलो का कार्यकर्ता जहां जहां किसान आंदोलन चल रहा है, वहां वे व्यवस्था करने में सहयोग देंगे। इस मौके पर इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिह राठी, पूर्र्व मंत्री श्याम सिंह राणा, इनेलो जिलाध्यक्ष बूटा सिंह लुखी, मनजीत सिंह, संदीप अजराना, विक्रम राणा लुखी, नितिन गोयल, सुरेश नैन, फूल सिंह, सुभाष चंद, शिवचरण, रणधीर सिंह व कलावती सैन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। यहां से अभय चौटाला पिहोवा पहुंचे, जहां उन्होंने ट्रिपल आर बाइक हब का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें