पिपली। गांव मथाना में परशुराम सेवा दल ने सोमवार को जयंती समारोह के लिए बैठक आयोजित की। इस दौरान समिति-दल सदस्यों और ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की जयंती को 19 अप्रैल को भव्य रूप से मनाने का सामूहिक निर्णय लिया। शिव मंदिर मथाना में एकजुट होकर सेवा दल के सदस्यों ने विचार रखे। व्यवस्थाओं पर गहन चर्चा की गई। बैठक के दौरान 8 अप्रैल को सुबह आठ बजे रामायण पाठ शुरू करने पर सहमति बनी। अगले दिन 19 अप्रैल को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जयंती मौके पर हवन का आयोजन भी होगा। पूजा-अर्चना के बाद विशाल भंडारा दिया जाएगा। अंकित शर्मा ने बताया कि व्यवस्थाओं की समीक्षा और सुचारू कार्यक्रम के लिए अगली बैठक 17 अप्रैल को होगी।
बैठक में हरियाणा युवा ब्राह्मण सभा के प्रदेश महासचिव अंकुश पंडित भी पहुंचे। उन्होंने ब्राह्मण समाज के साथ सभी वर्गाें से जयंती समारोह में शामिल होकर सेवा करने का आह्वान किया। सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दायित्वों के निर्वहन करने का संकल्प लिया। सदस्यों की ओर से विशाल भंडारे के लिए सिलिंडर सेवा की अपील की गई।
इस अवसर पर अशोक शास्त्री, संजीव गौड़, डॉ. राजेंद्र काका, नरेंद्र शर्मा, विक्रम शर्मा, बबलू शर्मा, रामपाल शर्मा, सोनू शर्मा और अनुज शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।