फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिला अदालत परिसर में पार्किंग संकट, हो रही परेशानी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चैंबर परिसर में पार्किंग न होने से इस तरह सड़कों किनारे खड़े रहते हैं वाहन। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला अदालत परिसर में पार्किंग की कमी ने वकीलों और अदालत में आने वाले लोगों के लिए भारी असुविधा पैदा कर दी है। सीमित पार्किंग स्थान के कारण वाहनों को सड़कों पर खड़ा करना पड़ रहा है जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

इस समस्या के लिए बार-बार मांग पत्र देने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। जिला अदालत के सामने पहले खाली मैदान में पार्किंग की सुविधा थी लेकिन रखरखाव के अभाव में यह अब उपयोग के लायक नहीं रहा। मैदान में ऊंची घास होने से वाहन चालक इसे इस्तेमाल करने से बचते हैं। रतगल गुरुद्वारा के सामने बनी छोटी पार्किंग में केवल 20-25 वाहन ही समा पाते हैं, जो जरूरतों के मुकाबले नाकाफी हैं। इसके चलते वाहन चालक अदालत के उत्तर दिशा की सड़क और रतगल में सेक्टर-आठ पुलिस चौकी के सामने मुख्य सड़क पर गाड़ियां खड़ी करने को मजबूर हैं। एकतरफा सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लगने से मार्ग संकरा हो जाता है जिससे यातायात बाधित होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें