लाडवा। संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल के क्रिकेट खिलाड़ी परम कंबोज ने सीबीएसई क्रिकेट क्लस्टर में बेतहर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। इस उपलब्धि के साथ लाडवा से वे पहले विद्यार्थी बन गए हैं। उनकी उपलब्धि से स्कूल और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
परम ने प्रतियोगिता में खेल प्रतिभा, अनुशासन, मेहनत और समर्पण का परिचय देते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जगह मिली। विद्यालय की प्रधानाचार्या अमरजीत कौर संधू ने परम को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी परम की उपलब्धि पर खुशी जताई।