फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस लाइन में परेड, एसपी ने पुलिस कर्मियों को किया प्रेरित

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। परेड के बाद पुलिस जवानों को संबों​धित करते हुए पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल। पीआरओ
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस लाइन में सोमवार को जिला पुलिस द्वारा परेड का आयोजन किया गया, जिसमे टीमों द्वारा अभ्यास किया गया। परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने पुलिस कर्मचारियों को अच्छी ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवानों के लिए परेड सामान्य दिनचर्या का हिस्सा है। शरीर को स्वस्थ रखना तथा दिमाग को अपडेट रहना अति आवश्यक है क्योंकि समाज में हर रोज नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। पुलिस नियमावली के अनुसार जवानों और यंत्रों को अपडेट रखने के लिए पुलिस ड्रिल (परेड) का प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने पुलिस जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस बल हमेशा आमजन की सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए तत्पर रहता है और यही पुलिस बल का उद्देश्य है। इस उद्देश्य पर खरा उतरने के लिए पुलिस कर्मचारियों का स्वस्थ और अपडेट रहना अति आवश्यक है क्योंकि समाज में हर रोज नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।






पीड़ित को तत्काल मदद दिलवाना डायल 112 का ड्रीम प्रोजेक्ट : एसपी

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने चीता राइडर्स व डायल-112 पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राइडर्स व डायल-112 पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित को पुलिस की तत्काल मदद दिलवाने के लिए डायल-112 हरियाणा पुलिस का ड्रीम प्रोजेक्ट व पायलट योजना है। इस योजना को लगातार कामयाब रखना है। उन्होंने निर्देश दिए कि अपने इलाकों में ज्यादा से ज्यादा गश्त व पेट्रोलिंग करें, ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके, जिससे समाज के लिए भयमुक्त माहौल पैदा हो। पुलिस अधीक्षक ने जवानों को कहा कि अपने-अपने एरिया में पड़ने वाले एटीएम, बैंक, स्कूल, कॉलेज तथा सरकारी बिल्डिंग के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें