फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में होगा पंथक अकाली दल हरियाणा का मुख्यालय : झींडा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पंथक अकाली दल हरियाणा प्रदेश भर में अपनी गतिविधियां कुरुक्षेत्र से ही चलाएगा। यहीं पर मुख्य कार्यालय होगा, जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। दल के संयोजक एवं वरिष्ठ सिख नेता जगदीश सिंह झींडा ने शनिवार को यह ऐलान किया। वे डेरा कार सेवा में पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंथक अकाली दल लोकसभा चुनाव में अपनी मौजूदगी पूरे दमखम के साथ दिखाएगा। इससे पहले सात अप्रैल को करनाल में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है। झींडा ने कहा कि कुरुक्षेत्र, सिरसा, अंबाला सहित चार लोकसभा क्षेत्रों में सिख मतदाताओं का अच्छा प्रभाव है। यहां सिखों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है। ऐसे में इन क्षेत्रों में दल अपने उम्मीदवार खड़ा करेगा या फिर किसी राजनीतिक पार्टी को समर्थन दिया जाएगा, इस पर भी करनाल में होने वाले कार्यक्रम में विस्तार से चर्चा कर फैसला लिया जाएगा। दल की ओर से 11 सदस्यीय कमेटी बनाई हुई है, जो हर जिला स्तर पर जाकर न केवल समीक्षा कर रही है बल्कि पूरी जानकारी भी जुटा रही है। इस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। उधर, बैठक में पदाधिकारियों के साथ अभी तक लोकसभा चुनावों में सिखों को मिले प्रतिनिधित्व से लेकर राजनीतिक पार्टियों के रहे रवैये पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें