फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हरियाणा कमेटी के चुनाव के लिए पंथक अकाली दल ने दिया प्रदेश सरकार को 11 जून तक का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का कार्यकाल 31 मई को खत्म हो चुका है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार की ओर से शनिवार को भी कोई नए आदेश जारी नही किए गए हैं। वहीं पंथक अकाली दल ने प्रदेश सरकार को स्थायी कमेटी के चुनाव को लेकर 11 जून तक का अल्टीमेटम दिया है। पंथक अकाली दल की कोर कमेटी की अहम बैठक प्रधान जगदीश सिंह झींडा की अध्यक्षता में डेरा कार सेवा में हुई, जिसमें फैसला लिया गया कि प्रदेश सरकार चार जून को होने वाली मतगणना के एक सप्ताह बाद तक भी एचएसजीएमसी के चुनाव की घोषणा नहीं कर पाई तो पंथक अकाली दल जिला उपायुक्त कार्यालय का घेराव करेगा। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।
विज्ञापन

वहीं झींडा ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोप लगाए कि कड़े संघर्ष के बावजूद 22 साल बाद हरियाणा कमेटी बन पाई थी, लेकिन सरकार ने ऐसे लोगों के हाथ में जिम्मेदारी दी, जिन्होंने न सिखी का ख्याल रखा है और न ही गुरुघरों का। उन्होंने कहा कि अगले तीन से चार माह बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले अगले दो माह तक प्रदेश सरकार चुनाव नहीं करवा सकती तो हाईकोर्ट के जज को प्रदेश के गुरुघरों की निगरानी सौंपी जाए। वहीं झींडा ने कहा कि जल्द चुनाव कराने को लेकर पंथक अकाली दल की ओर से राज्यपाल को पत्र भी सौंपा गया है तो वहीं गुरुद्वारा चुनाव आयुक्त से भी मुलाकात की गई है। आयुक्त की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आयोग पूरी तरह से तैयार है। जैसे ही सरकार की ओर से मंजूरी होगी, तभी चुनाव करवा दिए जाएंगे। ऐसे में अब चुनाव सरकार के आदेशों पर अटके हुए हैं, जिस पर जल्द फैसला लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें