लाडवा। भादसों रोड पर मातु राम कॉलेज जैनपुर जाटान के पास ग्रामीणों द्वारा तेंदुआ देखे जाने का मामला सामने आया है। जिससे आसपास के डेरा व ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। गांव के सरपंच प्रतिनिधि जसविंदर पंजेटा ने पुलिस व वन विभाग को सूचित कर मामले की सूचना दी है। पुलिस व वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली।
खेतों में रहने वाले जसवीर सैनी ने बताया कि वह मातु राम कॉलेज में नौकरी करता है और वहीं पर रहता है। देर शाम वह कॉलेज की छत पर टहल रहा था। लगभग 7:30 बजे उसने कॉलेज के पास गन्ने के खेतों में एक जानवर दिखाई दिया। पहले तो उसने उसे कुत्ते जैसा दिखने वाला जानवर गीदड़ समझा। उसने आवाज लगाकर अपने बच्चों को ऊपर छत पर बुलाया तब तक वह जानवर कॉलेज की बिल्डिंग के पास आ चुका था। संवाद