गांव रूआं के तालाब में वीरवार देर शाम दो मगरमच्छ देखे गए, जिससे हड़कंप मच गया। गांव के लोगों में दहशत बनी हुई है। लोगों ने तालाब की ओर आना-जाना बंद कर दिया है। शुक्रवार सुबह गांव के लोग एसडीएम से मिलकर मगरमच्छों को पकड़ने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा के सारसा मंडल अध्यक्ष बाबू राम रुआं ने बताया कि गांव सारसा का एक युवक उनके गांव में गया हुआ था। उसने उन्हें कॉल कर बताया कि उनके गांव के तालाब में दो से तीन मगरमच्छ देखे गए हैं, जिसकी वीडियो भी बनाई गई है। वहीं, सूचना मिलने पर कई ग्रामीणों ने भी कहा कि पहले भी तालाब में मगरमच्छ देखे जा चुके हैं। बाबू राम ने बताया कि सुबह एसडीएम से गांव के लोग मुलाकात कर इन मगरमंच्छों को पकड़ने की मांग करेंगे। उन्होंने बताया कि तालाब की ओर लोग अक्सर पशु लेकर जाते हैं। बच्चे भी तालाब की ओर घूमने जाते हैं जिसके चलते कोई भी घटना हो सकती है।