फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एलएनजेपी से बच्चा लापता होने की सूचना से मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में सुबह एक बच्चे के लापता होने का मामला सामने आने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन बच्चे के माता-पिता ने डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा अस्पताल में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद बच्चा अस्पताल से मिल गया, जिसके बाद माता-पिता ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार निकटवर्ती गांव का एक दंपती सुबह करीब सवा 11 बजे अपने तीन साल के बच्चे के साथ बाइक पर एलएनजेपी अस्पताल में इलाज कराने के लिए आया था। अस्पताल पहुंचने पर व्यक्ति बाइक को पार्किंग में खड़ा करने के लिए चला गया और उसकी पत्नी पर्ची बनवाने के लिए लाइन में चली गई। इस दौरान दोनों ने बच्चे की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। बच्चा अपने आप अस्पताल में चला गया। बाइक को पार्किंग में खड़ा करने के बाद व्यक्ति अपनी पत्नी के पास पहुंचा तो दोनों एक-दूसरे से अपने बच्चे के बारे में पूछने लगे। बच्चे को अपने साथ न पाकर दंपती घबरा गया। बच्चे के अस्पताल से लापता होने की सूचना से अस्पताल प्रबंधन के भी हाथ-पांव फूल गए। दंपती ने तुरंत डायल-112 को मौके पर बुला लिया। पुलिस अस्पताल से सीसीटीवी फुटेज खंगालने जा ही रही थी कि बच्चा ग्राउंड फ्लोर से मिल गया। बच्चा मिलने के बाद दंपती, पुलिस और अस्पताल प्रबंधन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें