फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भीषण गर्मी के बीच सर्व कल्याण के लिए आज शुरू होगी पंच धूणी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महंत राजेंद्र पुरी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भीषण गर्मी के मौसम में आग की धूणी के बीच बैठने की कोई आम आदमी सोच भी नहीं सकता है, लेकिन बिजड़पुर गांव के जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी पिछले करीब दो दशकों से भीषण गर्मी में आग की धूणी के बीच कड़ी अग्नि तपस्या कर रहे हैं। इस बार यह कठोर अग्नि तपस्या 23 मई से शुरू होगी। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि सर्व कल्याण एवं राष्ट्रहित के लिए आग के बीच कठोर तपस्या की जा रही है। अब उनके परिवार की चौथी पीढ़ी इस कड़े तप को कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दरबार में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। तपस्या करने से ही भगवान का अहसास होता है। भगवान अपने भक्तों को तपती आग में भी ठंडी हवाओं का एहसास करवाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें