फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाल गड़रिया धर्मशला की चौधर को लेकर आमने-सामने है दो गुट

विज्ञापन
विज्ञापन
सन्निहित सरोवर स्थित हरियाणा पाल गड़रिया धर्मशाला की चौधर का विवाद का हल शनिवार को भी नहीं हुआ। हालांकि विधायक सुभाष सुधा के हस्तक्षेप के बाद शुक्रवार से ही दोनों पक्षों में बैठकों का दौर जारी है। शनिवार को भी सर्किट हाउस में धनगर खाप के लोगों की विधायक सुभाष सुधा के साथ करीब दो घंटे तक वार्ता चली, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इस दौरान विधायक ने मंगलवार तक दोनों गुटों से वार्ता कर समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा दोनों गुटों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वहीं कानून व्यवस्था बनाने के लिए दोनों गुटों के लोगों को धर्मशाला से बाहर कर दिया गया, ताकि दोनों पक्षों में किसी प्रकार का टकराव न हो। बताया जा रहा है कि शनिवार को धनगर खाफ के प्रतिनिधिमंडल ने सर्किट हाउस में विधायक सुभाष सुधा के समक्ष अपना पक्ष रखा था।
कुछ लोग समाज को तोड़ने का कर रहे प्रयास: प्रधान
पाल गडरिया धर्मशाला के प्रधान जयसिंह पाल ने कहा कि धनगर खाप के कुछ लोग समाज को तोड़ने का प्रयास कर रहे है, जिसका खामियाजा समस्त समाज को भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि दूसरे गुट द्वारा कोर्ट में दायर दोनों मामलों को वापस लेने के बाद ही धर्मशाला की कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार तक हो सकता है समाधान
विरोधी पक्ष से ताराचंद, गुरदयाल सिंह, मेहर सिंह सरपंच, बाबू राम, अमरजीत, सोनू और रविंद्र सहित अन्य लोगों ने कहा कि विधायक सुभाष सुधा के साथ उनकी बैठक हुई थी, जिसमें विधायक ने आश्वासन दिया कि जल्द उनके विवाद का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें