फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गृहक्लेश के बाद पेंटर ने फंदा लगा दी जान

Sun, 18 Feb 2024 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सेक्टर-सात के रतगल में एक पेंटर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा गया। मौके से सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। मृतक की शिनाख्त अजय (30) निवासी बिलारी जिला उन्नाव यूपी के तौर पर हुई है। अजय कई साल से परिवार सहित रतगल में किराए के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात को अजय का उसके परिवार के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। सुबह भी उसका दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। सेक्टर- सात चौकी में कार्यरत जांच अधिकारी अमरीक सिंह ने बताया परिजनों के बयान के आधार पर 174 की कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें